पीलीभीत

Pilibhit News: जहानाबाद में सरकारी जमीन से हटवाए खोखे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 16 Sep 2023 11:56 PM IST

kiosks removed from government land in jehanabad

जहानाबाद टाउन एरिया बाजार में अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानो को हटवाते अ​धिकारी । संवाद

जहानाबाद। सरकारी जमीन पर रखे अवैध खोखे शनिवार को अधिकारियों ने हटवा दिए। नगर वासियों की शिकायत पर वर्षों पुराने अवैध अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों ने टाउन एरिया बाजार से हटवाया। कब्जा मुक्त होने के बाद शिकायतकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देखी गई।

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला काजी टोला टाउन एरिया बाजार में लोगो ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर खोखे रखकर दुकानें खोल ली थीं। यहां सालों से अवैध कब्जा था। जहानाबाद नगर पंचायत की ओर से 26 जुलाई को 23 कब्जेदारों को सात दिन में जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन तय समय में जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया गया। इस पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खोखे हटवा दिए। टीम में नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी हरिपाल गंगवार, नगर पंचायत स्टाफ व जहानाबाद पुलिस मौजूद रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button