पीलीभीत
Pilibhit News: बाइक से गिरकर लखीमपुर की महिला की मौत
पूरनपुर। पलिया के मोहल्ला मिग्रान निवासी मोहम्मद नईम की पत्नी सरताज जहां (45) की चलती बाइक से गिरकर मौत हो गई। सरताज जहां को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन सरताज जहां के शव को पलिया ले गए।
हादसा असम हाईवे पर गांव मोहनपुर के समीप बृहस्पतिवार करीब 11:30 बजे हुआ। सरताज जहां पुत्र सद्दाम के साथ बाइक से दवा लेने पूरनपुर आ रहीं थीं। हादसे में चलती बाइक से गिरकर वह घायल हो गईं। गंभीर हालत में उनको सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन सरताज जहां का शव पलिया ले गए। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।



