पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर में किशोर को तेंदुए ने हमलाकर किया घायल

Connect News 24

अब तक चार लोगों को कर चुका है घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। जंगल किनारे घास काट रहे थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सपहा निवासी नीलकंठ के पुत्र सेवाराम उर्फ विपिन (17) पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव सपहा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर और हरीपुर जंगल किनारे की है। विपिन पशुओं के लिए घास काटने गया था। इस दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया।

हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि घटना की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना जंगल के अंदर की है या बाहर की। इसकी जांच कराई जा रही है। मालूम हो कि गांव धर्मापुर के आसपास पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रहे तेंदुए ने 17 मई को गांव बंजरिया निवासी शैलेष को, 15 मई को गांव मुजफ्फरनगर निवासी तेजपाल (54) को, दो मई को गांव लालपुर अमृत निवासी करन को हमला कर घायल कर दिया था।

तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव धर्मापुर के समीप कुंडा की झांड़ियों में पिंजरा लगाया गया है, लेकिन अब तक पिंजरे के समीप तेंदुए के पहुंचने के प्रमाण वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम को नहीं मिले है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button