पीलीभीत

Pilibhit News: युवक को तेंदुए ने हमला कर किया घायल

Connect News 24

अब तक तीन लोगों को कर चुका है जख्मी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गांव के समीप चारा काट रहे गांव बंजरिया निवासी शैलेष यादव (22) को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया। गांव धर्मापुर के आसपास तेंदुए की पिछले कई दिनों से चहलकदमी से लोग दहशत में है। तेंदुआ इससे पहले भी दो लोगों को हमला कर घायल कर चुका है।

घटना बुधवार शाम साढ़े छह बजे गांव बंजरिया के समीप की है। गांव निवासी शैलेष ने बताया कि गांव के समीप भैंस के लिए चारा काट रहा था। झाडिय़ों से निकले तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसकी पीठ और दाएं पैर पर पंजे लगे। तेंदुए ने इससे पहले 15 मई को गांव मुजफ्फरनगर निवासी तेजपाल (54) पर उस समय हमला कर घायल कर दिया था। जब वह साइकिल से बाग की रखवाली करने जा रहा था। दो मई को मधुमक्खियों के छत्ते को ढूंढने पहुंचे गांव लालपुर अमृत निवासी करन को भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था।

तेंदुए को पकड़ने को गांव धर्मापुर के समीप झाडिय़ों में कई दिन पहले पिंजरा लगाया गया था, लेकिन पिंजरे के पास अब तक तेंदुआ नहीं फटका। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि शैलेष के घायल होने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कराई गई। जांच में तेंदुए की चहलकदमी होना नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शैलेष का घर जंगल से पांच सौ मीटर दूरी पर है। शैलेष के जंगल में घास काटने की जानकारी हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button