Pilibhit News: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, हमला कर दो लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत

तेंदुए ने किया ग्रामीणों पर हमला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने सोमवार सुबह दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। तेंदुए के हमले की वीडियो भी सामने आया है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ और माला रेंज के बाहर पिछले कुछ दिनों से बाघ और तेंदुए की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सोमवार को सामाजिक वानिकी की पीलीभीत रेंज के मरौरी सेक्शन के अंतर्गत ग्राम संतोषपुरा में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखे जाने के बाद ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। कुछ ग्रामीण खेत की ओर बढ़ने लगे।