पीलीभीत

Pilibhit News: अधेड़ को मिठाई में नशा देकर चार हजार रुपये लूटे

Connect News 24

बीसलपुर। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे अधेड़ को कुछ लोगों ने प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ खिला दिया और रुपये लूट ले गए। पीड़ित को जब होश आया तो वह घर पहुंचा और बेटे को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल बिलसंडा का होने का हवाला देकर कार्रवाई नहीं की।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनके पिता सेवाराम तीन अक्तूबर को थाना बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम ईंट गांव में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से चार हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे। रास्ते में मंदिर के पास कुछ लोग मिले और पिता को प्रसाद बताकर नशीली मिठाई खिला दी। मिठाई खाते ही वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी पिता को उठाकर बीसलपुर क्षेत्र के गांव शादियां के पास नहर के किनारे ले गए, जहां जेब से रुपये निकालकर उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button