पीलीभीत

Pilibhit News: बीसलपुर में धूमधाम से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली

Connect News 24

Maharaja Agrasen's procession taken out with much fanfare in Bisalpur

बीसलपुर में निकाली गई अग्रसेन शोभायात्रा ।

बीसलपुर। नगर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

बड़ा स्थल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे रथ पर महाराजा अग्रसेन का स्वरूप धारण कर युवक सवार था। रथ के पीछे महाराज अग्रसेन के वंशजों गर्ग, गोयल, मित्तल, जिंदल, सिंघल, बंसल, ऐरन, कंसल, भंदल, तिंगल, मंगल, बिंदल, धारण, मुधुकुल, तायल, नांगल, कुच्छल और गोयन के स्वरूप धारण कर बच्चे घोड़ों पर सवार थे।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के साथ अग्रवाल समुदाय के काफी लोग चल रहे थे। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा देररात अग्रवाल सभा भवन में पहुंचकर समाप्त हो गई।

यात्रा का नेतृत्व श्री वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। यात्रा के साथ आयोजन समिति के अनुज मित्तल, विष्णु गोयल, महेश अ्रग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, रमाशंकर अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल समेत काफी लोग चल रहे थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button