Pilibhit News: धनतेरस के लिए सज गया बाजार, आज होगी धनवर्षा

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद
पीलीभीत। धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। व्यापारी शुक्रवार को धनतेरस पर बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार को बर्तन कारोबारी हो या फिर सराफ व ऑटोमोबाइल्स वाले सभी लोग धनतेरस की तैयारी में लगे रहे। इलेक्ट्राॅनिक्स उत्पादों व ऑटोमोबाइल्स पर धनतेरस पर ग्राहकों को विशेष छूट अथवा उपहार की स्कीम चला दी गईं हैं। पूरा बाजार सजा हुआ है और हर तरफ धनतेरस की जोरदार तैयारी है।
सज गया बर्तन बाजार, जमकर होगी खरीदारी
शहर में बर्तन और क्रॉकरी का बाजार सज गया है। इस पर्व पर लोग बर्तनों के साथ अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप क्राकरी व अन्य सामान खरीदते हैं। इसको लेकर लोग तैयारी में जुटे रहे।
शहर में ड्रमंडगंज चौराहा से बरेली दरवाजे की ओर जाने वाली रोड पर बर्तन बाजार है। इसके अलावा स्टेशन रोड बाजार में क्रॉकरी के बड़े शोरूम हैं। बर्तन और क्रॉकरी कारोबारियों ने धनतेरस को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रेंज के बर्तन और क्रॉकरी के आइटम मंगवाए हैं। स्टेशन रोड पर भी कई जगह बर्तन की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। थाली, लोटा, गिलास, चम्मच का सेट 250 रुपये से 500 व 1000 रुपये तक मौजूद है। आम आदमी के लिए बाजार में डेढ़ सौ रुपये से ढाई सौ रुपये तक के हिसाब से बर्तन मौजूद हैं। दुकानदार ने बताया कि धनतेरस पर लोग विभिन्न धातुओं के बर्तनों के अलावा अपने परिवार की जरूरतों के अनुसार क्राकरी उत्पाद, इलेक्ट्रिक चूल्हा आदि भी खरीदते हैं। क्रॉकरी वालों ने भी दुकानों को सजा लिया गया है। यहां 550 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के डिनर सेट मौजूद हैं।
धनतेरस पर आम आदमी स्टील की कटोरी, गिलास, थाली, चम्मच आदि बर्तन खरीदता है। आम आदमी की मांग को देखते हुए ढाई सौ रुपये तक का बर्तनों का सेट मौजूद है। इस बार धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। – रविशंकर महातिया, बर्तन विक्रेता
धनतेरस पर क्रॉकरी में विभिन्न उत्पाद बिकते हैं। इनमें ढोंगे के सेट, कुकर व अन्य क्रॉकरी खूब बिकती है। इसको देखते हुए ही सामान मंगवाया गया है। इस बार अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। -चिराग अग्रवाल, मॉर्डन क्रॉकरी
सराफा बाजार में इस बार टर्की, दुबई व इटेलियन ज्वैलरी की धूम
– महज दस ग्राम से 15 ग्राम में आ रहा हार का सेट
धनतेरस के लिए इस बार सराफा बाजार में की बहुत कुछ खास है। सराफा कारोबारियाें ने बताया कि कोरोना के बाद पहली बार बाजार में बूम दिखाई दे रहा है। करवा चौथ पर इस बार आभूषणों की खूब बिक्री हुई।
सराफा बाजार में लाइट वेट वाली इटेलियन, दुबई व टर्की ज्वैलरी की खासी धूम है। वजह यह है कि यह ब्रांडेड ज्वैलरी काफी हल्की रेंज में उपलब्ध है। महज 10-15 ग्राम में हार का पूरा सेट उपलब्ध है। इसकी चमक व बनवाई भी बेहद खूबसूरत है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सराफा ने बताया कि अब आम आदमी भी सोने की आभूषण खरीद सकता है। इसके अलावा चांदी का जड़ा हुआ दक्षिणमुखी शंख भी काफी खूबसूरत है। चांदी के सिक्के की शुरुआत आठ सौ रुपये से है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि चांदी के सिक्के धनतेरस पर खूब बिकते हैं।
इस बार दुबई व टर्की के साथ ही इटेलियन लाइटवेट ज्वैलरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा हर तबके के लिए आभूषण है। इस बार आम आदमी भी सोने के आभूषण खरीद सकता है। करवाचौथ पर भी बाजार बढि़या रहा धनतेरस पर और अच्छा होने की उम्मीद है। -सजल अग्रवाल, सराफा व्यवसायी
फोटो- 52
800 से लेकर आठ हजार तक के चांदी के सिक्के बाजार में मौजूद है। लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी एक हजार रुपये से लेकर 60-70 हजार रुपये तक की है। आम आदमी भी अपने बजट के मुताबिक धनतेरस पर खरीदारी कर सकता है। – विकास सिंह, सराफा व्यवसायी
आटोमोबाइल सेक्टर में इस बार दिख रहा बूम
पीलीभीत। धनतेरस के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भी विशेष तैयारी कर रखी है। बाइक की खरीद पर विशेष छूट व उपहार दिए जा रहे हैं। इस बार नवरात्र में भी ऑटो मोबाइल का अच्छा बाजार रहा था। शोरूम को खूब सजाया गया है। महज एक हजार रुपये में किस्त पर बाइक दी जा रही है। मांग को देखते हुए डीलरों ने पहले से ही बाइकों को मंगवा रखा है। एडवांस बुकिंग वाली बाइक को बृहस्पतिवार को ही तैयार करके रख लिया गया। एक अनुमान के तहत जिले में धनतेरस पर दो से तीन हजार बाइकें बिक जाएंगी। धनतेरस के लिए बृहस्पतिवार को दिन भर शोरूमों में तैयारी चलती रही। अधिकांश शोरूम स्वामी शुक्रवार को वर्कशॉप बंद रखेंगे। शोरूम स्वामियों ने बताया कि धनतेरस पर जबरदस्त भीड़ के चलते वर्कशॉप के स्टाफ को भी शोरूम पर लगा दिया जाता है।
इस बार नवरात्र पर बाजार अच्छा रहा। धनतेरस पर इस बार 70-90 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर इस बार अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। ग्राहकों को धनतेरस पर विशेष उपहार भी दिया जा रहा। – संजीव अग्रवाल, प्रशांति ऑटोमाबाइल
धनतेरस पर इस बार ढाई से तीन हजार बाइक बिकने की उम्मीद है। काफी बाइकों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। महज एक हजार रुपये में हम बाइक फाइनेंस करके दे रहे हैं। इस बार बाजार अच्छा होने की उम्मीद है।- सौरभ अग्रवाल, श्रीबांके बिहारी ऑटोमोबाइल

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद

शहर की जेपी रोड पर धनतेरस पर्व के लिए एक दुकान पर सजे बर्तन । संवाद



