पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की खातिर मायके में पहुंचकर विवाहिता को पीटा

Connect News 24

पूरनपुर। हजारा थाना के गांव अशोक नगर निवासी सरोज के मायके में पहुंचकर उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। हजारा पुलिस ने सरोज की तहरीर पर उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हजारा थाना के गांव अशोक नगर निवासी सरोज ने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव पटिहन निवासी मंजीत सिंह से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि 17 अक्तूबर को ससुरालियों ने उसके मायके पहुंचकर दहेज की मांग की और पिटाई की। हजारा पुलिस ने सरोज की तहरीर पर उसके पति मंजीत सिंह, ससुर विजय शंकर, चचिया ससुर रामाशंकर, सास मालती देवी, चचेरे देवर विकास और हजारा थाना के गांव लक्ष्मन नगर निवासी ननद पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button