पीलीभीत

Pilibhit News: विवाहिता ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Connect News 24

बीसलपुर। एक विवाहिता ने मंगलवार को कोतवाली में अपने ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली के गांव गंगानगर निवासी लक्ष्मी देवी पुत्री रामविलास ने बताया कि उसकी शादी 19 मई 2018 को बीसलपुर कोतवाली के गांव शिवपुरी नवदिया निवासी रूप राम से हुई थी। वर पक्ष के लोग एक बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर ससुराल वाले लक्ष्मी देवी का उत्पीड़न करने लगे।

एक सप्ताह पूर्व ससुराल वालों ने लक्ष्मी देवी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। लक्ष्मी देवी ने मंगलवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि लक्ष्मी देवी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में लक्ष्मी देवी के पति रूप राम, ससुर होरीलाल, नंद रीना और मूंगालाल को नामजद किया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button