पीलीभीत

Pilibhit News: बिलसंडा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

Dead body of married woman found hanging in Bilsanda, accused of murder

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव नीवाडांडी में लगी भीड़।संवाद

बिलसंडा। क्षेत्र के गांव नीवाडांडी में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। एक सप्ताह पूर्व ही विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव गांगूपुर निवासी श्रीपाल ने अपनी बेटी प्रीति की शादी क्षेत्र के ही गांव नीवाडांडी निवासी मुकेश से डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व प्रीति ने बेटे को जन्म दिया।

नामकरण के दौरान मायके पक्ष से आने वाले छोछक को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई थी। मायके पक्ष के लोग नाराज होकर अपने घर चले गए थे। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने प्रीति की पिटाई की। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। रविवार को उसका शव घर के ही कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला।

गांव के लोगों ने प्रीति के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके पक्ष ने मामले की तहरीर थाने में दी है। इसमें ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया गया है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव नीवाडांडी में लगी भीड़।संवाद

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव नीवाडांडी में लगी भीड़।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button