Pilibhit News: मौलाना ने बालक से कुकर्म, भीड़ ने जमकर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:42 PM IST
पीलीभीत। मौलाना ने एक बालक को बाइक पर बैठाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौलाना को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव का 10 वर्षीय बालक पढ़ने के बाद मदरसे से जामा मस्जिद जाने के लिए पैदल निकला था। मदरसे के समीप बाइक सवार मौलाना ने उसे जामा मस्जिद तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। बालक को खकरा पुलिस चौकी के आगे चंदोई रोड पर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। बालक ने शोर मचाया तो शोर सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
लोगों ने मौलाना को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौलाना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत नौगवा पकड़िया का रहने वाला है। इधर, मामले की जानकारी होने पर बच्चे के परिजन पीलीभीत आ गए और उसे अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार त्यागी ने बताया है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।