पीलीभीत

Pilibhit News: इनरव्हील क्लब की माया बनीं अध्यक्ष

Connect News 24

Maya became the president of Innerwheel Club

इनर व्हील क्लब के कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्यायें  । संवाद

पीलीभीत। इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह शहर के एक होटल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर की गई। गत वर्ष की अध्यक्ष मोनिका बंसल ने माया अग्रवाल को कॉलर पहनाकर उन्हें नए सत्र की अध्यक्ष घोषित किया।

माया अग्रवाल की टीम में उपाध्यक्ष नीलू सिंह, सचिव प्रिंसी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष इंदु अग्रवाल, संपादक नीना मेहरोत्रा और सह सचिव शिल्पा अग्रवाल को बनाया गया है। कार्यक्रम में ही नन्हे लाल एवं कमला देवी पत्नी जसवंत सिंह को जीविकोपार्जन के लिए दो ठेला गाड़ी एवंं छाते दिए गए। पिछले वर्ष अच्छा कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत भी किया। छह लोगों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने इनरव्हील क्लब की प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा में अग्रणी बताया।

इस मौके पर नीना मेहरोत्रा, मंजू बक्शी, रुचि अग्रवाल, पूनम चंद्र, नीनू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रश्मि चौधरी, नीता मोदी, डॉ अनुरीता सक्सेना सहित काफी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता और शालिनी गुप्ता ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button