पीलीभीत

Pilibhit News: संरक्षित पशु की हत्या कर घर में किए जा रहे थे मांस के टुकड़े

Connect News 24

– दो गिरफ्तार, चार पुलिस को देखकर भागे

– 42 किलो मांस व उपकरण बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। संरक्षित पशु की हत्या कर मांस के टुकड़े करने की सूचना पर पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी मोहम्मद उमर के घर छापा मारा। मौके से पुलिस को 42 किलोग्राम मांस व उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मोहम्मद असलम और मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शनिवार को मोहम्मद उमर के घर संरक्षित पशु की हत्या कर मांस बिक्री के लिए टुकड़े किए जा रहे थे। सूचना पर दरोगा अजीत सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही नाजिम, सारिक, इकबाल चूहा, वसीम घर की छत से चढ़कर भाग गए।

पुलिस ने मोहम्मद असलम और मोहम्मद उमर को दबोच लिया। पुलिस टीम ने घर से 42 किलोग्राम संरक्षित पशु का मांस, तेज हथियार, इलेक्ट्रानिक कांटा कब्जे में ले लिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि सभी छह लोगों के खिलाफ संरक्षित पशु की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी असलम और मोहम्मद उमर का चालान कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button