पीलीभीत

Pilibhit News: कोर्ट में फंसा जाल फेंसिंग का पेच, 19 को होगी सुनवाई

Connect News 24

पीलीभीत। जंगल से बाहर वन्यजीवों की चहलकदमी रोकने के लिए मंजूर हुए जाल फेंसिंग का कार्य शुरू होने में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। टेंडर में अनियमितताओं के चलते मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। अब इसकी अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही रिहायशी इलाके में भी मौजूदगी बढ़ने लगी है। माला और महोफ रेंज के जंगल से सटे जमुनिया, रानीगंज व मथना क्षेत्र में पिछले पांच महीने में चार इंसानों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा। जाल फेंसिंग की मांग शुरू की गई। पीटीआर प्रशासन की ओर से जाल फेंसिंग को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किए गए। शासन ने सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी। कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए, लेकिन ठेकेदार ने टेंडर में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट की शरण ले ली। इसके बाद जाल फेंसिंग का कार्य अधर में पड़ गया। इसको लेकर गत दिवस निर्णय होना था। लेकिन कुछ हो नहीं सका है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 19 दिसंबर को सुनवाई होनी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button