पीलीभीत

Pilibhit News: मंत्री आए और जर्जर पुल का बगैर निरीक्षण किए चले गए

Connect News 24

आना था मंगलवार को पहुंचे बुधवार को

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। प्रदेश के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मंगलवार को दोपहर बाद शारदा सागर बांध का निरीक्षण करना था लेकिन देर हो जाने की वजह से वह नहीं पहुंच सके। बुधवार को सुबह 10:30 बजे मंत्री का काफिला बाइफरकेशन गेस्ट हाउस पहुंचा, लेकिन वह जर्जर शारदा सागर बांध का निरीक्षण किए बगैर ही वापस चले गए।

कलीनगर तहसील क्षेत्र में बने शारदा सागर बांध की लंबाई 22 किलोमीटर है। वर्षों से मरम्मत के अभाव में हालत जर्जर होती जा रही है। माना जा रहा था की प्रदेश के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपये के काम पर चर्चा होगी। मंत्री स्थलीय जांच कर लेते तो भी काफी कुछ सामने आ जाता।

सिंचाई मंत्री गेस्ट हाउस तक आए। बाद में शारदा सागर बांध या हेड वर्क्स खंड का निरीक्षण नहीं किया। बातचीत के दौरान एक नेताजी ने मंत्री से कहा कि गोमती उद्गम स्थल को पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाए।

इस पर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उद्गम स्थल तक पानी की व्यवस्था करें। इसके बाद उनका काफिला यहां से लखीमपुर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, गोमती भक्त राममूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button