पीलीभीत

Pilibhit News: बदमाशों ने फेरी वाले को बांधकर पीटा, लूटपाट

Connect News 24

बस यात्रियों ने तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। जंगल में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने कपड़े की फेरी लगाने वाले को तमंचा दिखाकर रोक लिया। जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई लगाकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे बस में सवार लोगों ने बस रुकवाकर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची हजारा पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे हरीपुर जंगल में धनाराघाट रोड पर पैंटून पुल से कुछ दूरी की है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी दीनदयाल हजारा थाना क्षेत्र में कपड़े की फेर लगाने के बाद मोपेड से लौटकर आ रहे थे। जंगल में पहले से घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने उन्हें जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधकर पिटाई कर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान पूरनपुर की ओर से जा रही बस देखकर दीनदयाल ने शोर मचा दिया। इस दौरान यात्रियों ने बस से उतरकर बदमाशों को दौड़ा लिया। तीनों बदमाशों को यात्रियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर हजारा मनोज मिश्रा ने बताया कि जंगल में लूट की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button