Pilibhit News: ज्यादातर अधिवक्ता उच्च रक्तचाप के रोगी पाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:14 PM IST

संयुक्त बार सभागार में स्वास्थ्य परीक्षण करवाते अधिवक्तागण । संवाद
पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच में ज्यादातर अधिवक्ता उक्त रक्तचाप के दोषी पाए गए। कई अधिवक्ताओं में हीमोग्लोबिन कम पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा भी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोमवार को संयुक्त बार के सभाकक्ष में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों के दल ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक करीब डेढ़ सौ अधिवक्ताओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अधिवक्ताओं को मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां भी दी गईं। शिविर में अधिवक्ताओं में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, महासचिव आनंद मिश्रा एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई ,सेंट्रल बार के सचिव विवेक अवस्थी, सिविल बार के अध्यक्ष विवेक पांडे, संतराम राठौर, रामअवतार रस्तोगी, मुर्तजा अली, महेंद्र मिश्रा, कुलदीप अवस्थी व राजीव अवस्थी आदि शामिल थे।