पीलीभीत

Pilibhit News: हाई वोल्टेज से फुंक गईं दो पंपों की मोटरें, 10 मोहल्लों की जलापूर्ति ठप

Connect News 24

पीलीभीत। नगर पालिका की अलग-अलग दो मोटर शुक्रवार दोपहर बाद फुंक जाने के कारण शहर के आठ मोहल्लों के सामने जलापूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। मोटर ठीक होने में करीब तीन दिन लगने की बात कही जा रही है।

शहर के पंप नंबर 2 की मोटर शुक्रवार को दोपहर बाद हाईवोल्टेज के कारण फुंक गई। मोटर फुंकने के साथ ही इससे जुड़े सिविल लाइन नॉर्थ, निरंजन कुंज कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, छतरी चौराहा और राजा बाग कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गई। इन मोहल्लों में आगामी तीन दिन तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा मोहल्ला तखान में भी हाई वोल्टेज से पंप की मोटर फुंक गई। इससे तखान, लकड़ी मंडी, सरफराज खां, बाग गुलशेर खां और पकड़िया मोहल्ले की जलापूर्ति ठप हो गई। क्षतिग्रस्त मोटर को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। मोटर खराब होने से 10 मोहल्लों के करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित होगी।

दो मोटरें हाईवोल्टेज आने से फुंक गईं हैं। इससे दस मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई है। मोटरों को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें तीन-चार दिन लग सकते हैं।- तारिक, जलकल प्रभारी, नगर पालिका पीलीभीत


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button