पीलीभीत

Pilibhit News: चिकित्सक और न एलटी, स्टॉफ नर्स ने देखे मरीज

Connect News 24

Neither doctor nor LT, staff nurse saw the patient

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

पीलीभीत। अफसरों की अनदेखी के चलते मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी जनारोग्य मेला सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जनारोग्य मेला की अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो काफी अव्यवस्थाएं नजर आईं। पड़ताल में पता चला कि अधिकांश केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन (एलटी) नहीं थे। ऐसे में मरीजों की खून की जांच नहीं हो पाई। कई केंद्रों पर डॉक्टर तक नदारद मिले तो कहीं फार्मासिस्ट। कुछ केंद्रों पर ताला लटका मिला। शहर की पीएचसी पर स्टॉफ नर्स ही मरीजों को देख रहीं थीं।

जमुनिया में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिला बंद, लौटे मरीज

नगर में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। मोहल्ला बागगुलशेर खां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मिला। यहां न तो डॉक्टर मिले और न ही फार्मासिस्ट। ऐसे में यहां का जनारोग्य मेला स्टाॅफ नर्स पूजा गंगवार के सहारे चलता मिला। पिछले काफी समय से एलटी न होने से खून की जांच नहीं हो पाती है। डॉक्टर, फार्मासिस्ट न होने से एक भी मरीज मेला में नहीं मिला। यही हाल मोती चौराहे पर स्थित पीएचसी का भी था। यहां आयुष डॉक्टर जयदीप वर्मा तो मिले, लेकिन मरीज एक भी नहीं मिला। फार्मासिस्ट भी गैर हाजिर मिले। बताया गया कि वह गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में गए हुए हैं। यहां पर सीएमओ की टीम का आईएमए टीम से मैच हो रहा था। एलटी न होने से खून की जांच नहीं हो पाई। वहीं कलीनगर क्षेत्र के जमुनिया में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रविवार को बंद मिला। दवा लेने के लिए कई मरीज तो आए, लेकिन केंद्र बंद होने से मायूस होकर लौटना पड़ा। अफसरों की अनदेखी के चलते यह केंद्र आए दिन बंद रहता है।

ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा और न्यूरिया में मिले डॉक्टर

ललौरीखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र रविवार को मात्र 20 मरीज ही दवा लेने पहुंचे। डॉ. दीपा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। न्यूरिया के स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य स्वास्थ्य मेला में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने मरीजों काे देखा और दवाइयां दीं। बरखेड़ा के दौलतपुर में डॉ. मनीष चौरासिया, स्वास में डॉ. श्रंखला पांडेय, खमरिया पड़री में डॉ. शाहीन मरीजों का इलाज करते हुए मिले। दौलतपुर और स्वास में एलटी न होने खून की जांचें नहीं हो पाईं।

फोटो: 03

बीसलपुर के जनारोग्य मेला में अव्यवस्थाएं रहीं हावी

बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनरोग्य मेला में एलटी न होने से मरीजों की खून जांच नहीं हो सकी। नेत्र चिकित्सक न होने से मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। एएनएम की कुर्सी खाली होने से टीकाकरण नहीं हो रहा था। फार्मासिस्ट के अभाव में वार्ड बॉय पवन दवा बांटते मिले। ऑपरेटर न होने से हेल्थ एटीएम बंद मिला। डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. सविता ने 41 मरीजों को दवा दी। पीएचसी खांडेंपुर में डॉ. पराग अग्रवाल मरीजों का इलाज करते हुए मिले। फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, एएनएम, नेत्र परीक्षक कोई भी नहीं मिला। शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग कुमार, डॉ. ललिता रस्तोगी, फार्मासिस्ट यतेंद्र, नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम मौजूद मिलें। अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया व्यस्तता के चलते मेेला का निरीक्षण नहीं कर सके। संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भी गायब रहे डॉक्टर, कर्मचारी

पूरनपुर। रविवार को आयुष्मान भव मेला में चिकित्सक, कर्मचारी घंटों गायब रहे। ऐसे में मरीजों को भटकना पड़ा। आयुष्मान कार्ड भी नहीं बने। शेरपुर पीएचसी में भी चिकित्सक पूरे दिन गायब रहे। पूरनपुर सीएचसी में दोपहर ढाई बजे डॉ. राशिद इमरजेंसी और एलटी जगदीश मल्ल ड्यूटी पर मिले। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी की कुर्सी खाली मिली। दवा वितरण कक्ष तो खुला था, लेकिन दवा बांटने वाला कोई नहीं था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि गैर हाजिरों का का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संवाद

आंख में परेशानी होने पर सीएचसी के मेला में दिखाने पहुंचा था। आधा घंटा इंतजार करता रहा, लेकिन कोई भी नहीं आया।- वेद प्रकाश त्रिवेदी, बिलहरी

जनारोग्य मेला में जहां भी डॉक्टर या अन्य स्टाॅफ नहीं मिला है, उनकी लिस्ट तैयार कर नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। – डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केद्र पर बैठी स्टाफ नर्स । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button