पीलीभीत

Pilibhit News: 100 मी दौड़ में नितेश और 200 मी में सलोनी अव्वल

Connect News 24

Nitesh tops in 100m race and Saloni tops in 200m.

गांधी स्टेडियम में आयोजित बेसिक ​शिक्षा विभाग की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतिभ

गांधी स्टेडियम में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद भर के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में नितेश, 200 में सलोनी अव्वल रहीं।

100 मीटर दौड़ जूनियर में नितेश प्रथम, शिवकुमार द्वितीय, अरुण तृतीय रहे। बालिकाओं में सलोनी प्रथम, जया द्वितीय और कविता तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालिका में सलोनी प्रथम, भावना द्वितीय, साधना तृतीय रहीं।

बालक में संजीव प्रथम, नितेश द्वितीय व जयंत तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी की 50 मीटर दौड़ बालक में राहुल प्रथम, गौतम द्वितीय, सुमित तृतीय स्थान पर रहे। बालकों की ही 200 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र प्रथम, राज द्वितीय, सत्यम तृतीय रहे।

50 मीटर दौड़ में तराना प्रथम, कीर्ति द्वितीय, पार्वती तृतीय, 200 मीटर में सोनाली प्रथम, आशिया द्वितीय, नसीब तृतीय रहीं। जूनियर बालिकाओं की 600 मीटर दौड़ में रुचि प्रथम, सरगम द्वितीय रहीं।

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए अमित सिंह सहित अन्य अफसरों ने विजयी खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रशांत गंगवार, सौरभ, व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, डॉ. दीपक जायसवाल, खेल अनुदेशक प्रखर मिश्रा, आदित्य गंगवार, सुरेंद्र सिंह के अलावा नरेंद्र मौर्य, भद्रपाल सिंह, मुकेश सिंह, मोइन मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button