पीलीभीत

Pilibhit News: तीन अपात्रों को आवास देने पर सचिव को नोटिस जारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 23 Sep 2023 12:30 AM IST

पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक के गांव पतरासा कुंवरपुर में वर्ष 2021-22 में तत्कालीन सचिव रिजवान ने तीन अपात्रों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दे दिया। डोंगल से पहली किस्त भी जारी कर दी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बीडीओ ने 1.20 लाख की वसूली की संस्तुति कर रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी है। डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विकासखंड बरखेड़ा के ग्राम पंचायत पतरासा कुंवरपुर में वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वहां के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद रिजवान ने तीन अपात्रों को आवास योजना का लाभ दिया था। जांच रिपोर्ट पर खंड विकास अधिकारी ने अगस्त में सचिव को दोषी मानते हुए जारी की गई पहली किस्त के 1,20,000 रुपये वसूली करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी। अब जिला पंचायत राज अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन सचिव मोहम्मद रिजवान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन में जवाब मांगा है।

वर्जन

जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सचिव दोषी पाए गए हैं। उनको अभी नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न आने पर प्रशासनिक कार्रवाई के साथ वसूली भी कराई जाएगी।- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button