Pilibhit News: विवाह अनुदान के लिए करना होगा अब ऑनलाइन आवेदन
– मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए शासन ने जारी किया फरमान
– अब तक ऑफ लाइन की भरा जा सकता था फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अब तक विवाह अनुदान के लिए आफ लाइन आवेदन किया जा रहा था। इसमें दलाली और फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आ रहीं थीं। शासन ने इस वित्तीय वर्ष से आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।
शासन की ओर से गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 51000 की धनराशि दी जाती है। इसके लिए अब तक ऑफलाइन आवेदन किया जा रहा था। ऐेसे में फर्जीवाड़ा भी सामने आ चुका था। इस तरह की शिकायतों को देखते हुए शासन ने विवाह अनुदान के आवेदनों को जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है।
निर्देश है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए जाने वाले आवेदन ऑनलाइन ही मान्य होंगे। इसके अलावा अन्य किसी तरीके के आवेदन को माना नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के दौरान आधार कार्ड भी लगाया भी आवश्यक होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन वर्मा ने बताया कि विवाह अनुदान के लिए पहली बार शासन ने ऑनलाइन व्यवस्था की है। ऑनलाइन आवेदन आने के बाद उनके कार्यालय से ही संबंधित तहसीलों में इसका सत्यापन कराया जाएगा।