पीलीभीत

Pilibhit News: अब बुखार तपाने लगा… दो दिन में बढ़े 20 फीसदी मरीज

Connect News 24

Now the fever started heating up, 20 percent patients increased in two days

पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए खड़े मरीज।

पीलीभीत। डायरिया के प्रकोप के साथ ही जिला अस्पताल प्रशासन में अब बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। दो दिन में ही ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या 30 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जबकि इससे पहले करीब 10 प्रतिशत ही मरीज आ रहे थे। बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या एक साथ करीब 20 फीसदी बढ़ने से जिला अस्पताल प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि डॉक्टर मरीजों को राहत दिलाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। जांच भी अनिवार्य कर दी गई है।

जिला अस्पताल में अभी तक डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे, लेकिन दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला तो इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। पेट संबंधी बीमारियों से कुछ राहत मिल पाती, इससे पहले ही बुखार ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। बीते दिनों बुखार के मरीजों की संख्या यहां 10 प्रतिशत से भी कम थी, लेकिन बुधवार को ओपीडी में आए कुल 1000 मरीजों में 30 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित थे।

मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि ओपीडी में आने वाले ऐसे बुखार पीड़ित मरीज जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है, डॉक्टर प्राथमिकता के आधार पर उनकी डेंगू और मलेरिया की जांच करा रहे हैं, ताकि समस्या को गंभीर होने से पहले ही लोगों को इन बीमारियों से बचाया जा सके।

00

इस तरह बढ़े मरीज

शुक्रवार-74

शनिवार-87

सोमवार-94

मंगलवार-246

बुधवार -295

00

टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया की जांचें भी बढ़ी

जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांचों की संख्या भी बढ़ गई। पिछले हफ्ते टाइफाइड की 20-25 जांचें हीं प्रतिदिन होती थीं, लेकिन मंगलवार से लगातार 100-110 जांचें हो रही हैं। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया की जांचें भी बढ़ गई हैं। मंगलवार को मलेरिया के 20 सैंपल लिए गए तो डेंगू के भी चार सैंपल लिए गए। अभी तक मलेरिया के 4-5 सैंपल ही लिए जाते थे।

00

अचानक बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को इससे बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। जांचों का दायरा भी बढ़ाया गया है। बुखार के मरीज अभी और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बारिश की शुरुआत में ही यह समस्या दिखती है। – डॉ. रमाकांत सागर, वरिष्ठ परामर्शदाता

पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए खड़े मरीज।

पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए खड़े मरीज।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button