पीलीभीत

Pilibhit News: बाढ़ पीड़ितों के आंदोलन की अब महिलाओं ने संभाली कमान

Connect News 24

Women now take command of the flood victims' movement

गांव ​चंदिया हजारा में चल रहे बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल को पहुंची महिलाएं ।

पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रहे बाढ़ पीड़ितों के आंदोलन की कमान अब महिलाओं ने संभाल ली है। शुक्रवार को 19 महिलाएं अनशन पर बैठीं। महिलाओं के समर्थन में आसपास गांवों के लोग भी पहुंचे। धरना स्थल पर हुई सभा में चेनेलाइजेशन का काम शुरू न होने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया।

बेमियादी क्रमिक अनशन पर शुक्रवार को 12वें दिन चपला मजूमदार, सुचित्रा सिंह, रंजीता मंडल, जगतारा सरकार, सीता मलिक, रेखा मंडल, सुनीति कीर्तनिया, शंकरी हरो, साधना मजूमदार, पुष्पा मंडल, सीता राय, अनिमा सरकार, मलिना मंडल, साधना सरकार, गीता मंडल, आरती विश्वास, काजल समाद्दार, छवि मिस्त्री और सैफाली मंडल बैठीं।

महिलाओं के समर्थन में गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में चेनेलाइनेजश के लिए वन विभाग से एनओसी न मिलने और काम शुरू न होने पर रोष व्यक्त किया गया। तय हुआ कि समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button