पीलीभीत

Pilibhit News: 70 फीसदी ही हो सका बायोगैस संयंत्र का काम

Connect News 24

Only 70 percent work of biogas plant could be done

जिला स्वच्छता समिति की बैठक में मौजूद डीएम और अन्य अधिकारी।

पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। डीएम ने गांवों में हुए स्वच्छता के कार्यों के कार्यों की समीक्षा की। डीपीआरओ को निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया गोवर्धन योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवीपुरा में निर्मित बायोगैस संयंत्र का 70 प्रतिशत कार्य कराया जा चुका है। इसपर डीएम ने अवशेष कार्य को माह के अन्त तक कराने निर्देश दिए। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष जनपद के 382 ग्राम पंचायतों के 591 राजस्व ग्रामों की ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना का अनुमोदन के साथ साथ मिशन कार्यालय से प्राप्त क्रेडिट लिमिट 30,46,29,814 को सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में हस्तानान्तरण किए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए चयनित ग्रामों में कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन यूनिट स्थापित किए जाने के सम्बन्ध विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी ग्राम पंचायतें जो नगर पालिकाओं/नगर पंचायत में निर्मित/निर्माणाधीन/प्रस्तावित एमआरएफ सेन्टर के 20-25 किमी की परिधि में आते है, ऐसी ग्राम पंचायत पर विचार करने की आवश्यकता नही है। ऐसी ग्राम पंचायतें जो परिधि से बाहर है, उनमें प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही उन्होंने ओडीएफ प्लस के के कार्यों की स्थिति जानी तथा अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button