पीलीभीत

Pilibhit News: पलक और अंशिका ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी

Connect News 24

Palak and Anshika created the most beautiful mehndi

मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं व अन्य । संवाद

पूरनपुर। नगर पालिका सभागार में इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के सहयोग से मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें कई स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। दो वर्गो में हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पलक और सीनियर वर्ग में अंशिका ने पहला स्थान पाया।

एसडीएम राजेश शुक्ला की पत्नी रीता शुक्ला, सीओ आलोक सिंह की पत्नी सपना और नगर पालिका चेयमरैन शैलेंद्र गुप्ता की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नगर पालिका चेयरमैन ने बताया कि जूनियर वर्ग में आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा पलक, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्रा अंतरा, लकी चिल्ड्रन स्कूल की राजनंदिनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अंशिका शर्मा, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की खुशबू, लकी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा प्रज्ञा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। महिलाओं ने भी हाथों में मेहंदी लगाई। अंत में खिचड़ी सहभोज हुआ। इस दौरान इनरव्हील क्लब ऑफ़ पूरनपुर ग्लोरी की अध्यक्ष सीमा गुप्ता, सचिव प्रीति अग्रवाल, सीजीआर, चार्टर प्रेसिडेंट सलोनी गुप्ता, पूनम गुप्ता, शिवानी खंडेलवाल, कल्पना गुप्ता, प्रगति गुप्ता, अंजू मिश्रा, सुधा गुप्ता, मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button