पीलीभीत

Pilibhit News: डीएम के अनुमोदन के बाद ही होंगे पंचायत विभाग में तबादले

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST

पीलीभीत। पंचायत विभाग में शासन की तबादला नीति जारी होने के बाद कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर मनमानी नहीं चल सकेगी। सभी तबादले डीएम के अनुमोदन के बाद ही किए जाएंगे। इसके लिए सीडीओ ने डीपीआरओ और डीडीओ से कर्मियों की सूची मांगी है।

शासन के निर्देशानुसार जिले में तीन साल से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों का 30 जून तक तबादला होना है। इसके साथ ही अन्य राज्य कर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया जाना है। आदेश के बाद पंचायतीराज विभाग में भी इसकी कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत सचिवों के साथ ही पटल पर कई साल से तैनात बाबुओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाना है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। इस जद में कौन-कौन आ रहे हैं, इसकी खुद सीडीओ को जानकारी नहीं है। ऐसे में मनमानी की आशंका को जताते हुए सीडीओ ने डीपीआरओ और डीडीओ से कर्मियों की सूची को मांगा है।

कहा गया है कि सूची पर डीएम का अनुमोदन लिया जाएगा। इसके बाद बदलाव होगा। सीडीओ के इस फरमान से लोगों में खलबली मच गई है। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया सूची को मांगा गया है। यह सूची डीएम को दिखाकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही इसमें कुछ किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button