पीलीभीत
Pilibhit News: पंचमुखी हनुमान बाबा ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम के बुजुर्ग को कराए मंदिरों के दर्शन
पीलीभीत। संकटमोचन पंचमुखी हनुमान बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीर्थ यात्रियों के लिए बस सेवा की शुरू है। नई बस आने के बाद शनिवार को सबसे पहले बुजुर्गों को बस में बैठाया गया। इसके बाद गौरीशंकर बाबा मंदिर, मां यशवंतरी देवी शक्ति पीठ मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में आरती के लिए ले जाया गया।
पंचमुखी हनुमान बाबा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी श्रीश सक्सेना ने बताया कि बस हमेशा अपनी यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से ही शुरू करेगी। इसके संचालन से जो लाभ होगा उसे मंदिर की सेवा में लगाया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्टी निधि निगम, रामेश्वर गंगवार, ललित मोहन, अनीता, रोहित कोहली, अनुज कुमार सक्सेना, नीलम सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद