पीलीभीत

Pilibhit News: अभिभावकों ने दिया पंचायत विभाग के विरोध में धरना

Connect News 24

Parents staged a protest against the Panchayat Department

बीसलपुर के गांव हीरापुर में पंचायत ववीााग के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण । संवाद

बीसलपुर। गांव हीरापुर दुही के अभिभावकों ने प्राथमिक विद्यालय के सामने वाली सड़क पक्की न कराने को लेकर मंगलवार को उसी कच्ची सड़क पर बैठकर पंचायत विभाग के विरोध में धरना दिया।

प्राथमिक विद्यालय हीरापुर दुही में पढऩे वाले बच्चों के कुछ अभिभावक विद्यालय के सामने वाली कच्ची सड़क के पास पहुंचे और वहां पंचायत विभाग के विरोध में धरना देकर बैठ गए।

अभिभावकों का आरोप था कि पंचायत विभाग ने इस सड़क को कागजों में पक्का दर्शाकर धनराशि का बंदरबांट कर लिया। जबकि पूरी सड़क कच्ची पड़ी है। जरा सी बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। बच्चों को भी निकलने में दिक्कत आती है। पंचायत विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

पौन घंटे बाद अभिभावकों ने यह निर्णय लेकर धरना खत्म कर दिया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग विकास खंंड कार्यालय परिसर में पंचायत विभाग के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

धरना देने वालों में पूर्व प्रधान नरेश चंद्र गंगवार, नन्कूलाल राठौर, देवेंद्र कुमार, हरीश कुमार, भगवतशरण, चंद्रपाल, लक्ष्मीनारायण, जमुना प्रसाद, रामऔतार, धर्मपाल, लालजीत, मोहित कुमार, ब्रजेश चंद्र आदि अभिभावक शामिल रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button