पीलीभीत

Pilibhit News: पताई में लगी आग, तीन साल की बच्ची झुलसी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST

पूरनपुर। पशुशाला के पास रखी पताई में आग लगने से गांव महादिया निवासी मुनीष कुमार की तीन साल की पुत्री संध्या झुलस गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संध्या की मां ऊषा ने बताया कि उनकी बेटी गांव के रामकुमार की पुत्री के साथ घर के पास पशुशाला के निकट खेल रही थी। तभी वहां रखी पताई में आग लग गई। इससे संध्या गंभीर रूप से झुलस गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सौरभ गंगवार ने बताया कि संध्या शत प्रतिशत झुलस चुकी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद

शाॅर्ट सर्किट से घर और दुकान में लगी आग

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हरीपुर किशनपुर निवासी सरफुद्दीन के घर में ही बाहर की ओर से किराना की दुकान है। मंगलवार शाम करीब आठ बजे दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता, इससे पहले आग ने उसके घर को भी चपेट में ले लिया। आग से घर और दुकान में रखे 25 हजार रुपये, फ्रिज, मोबाइल और बिस्तर, खाद्यान्न आदि सामान जलकर राख हो गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button