पीलीभीत

Pilibhit News: नौ जूनियर डॉक्टर मिलने से मरीजों को मिली राहत

Connect News 24

Patients got relief after getting nine junior doctors

मेडिकल कॉलेज में फिजि​शियन कक्ष में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में नौ जूनियर रेजिडेंट (जेआर) मिलने से फिजिशियन कक्ष में पहुंचने वाले मरीजों को काफी राहत मिली है। फिजिशियन कक्ष में रोजाना 250 से 300 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जूनियर डॉक्टर के पहुंचने से अब मरीजों को आसानी देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज में प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में नौ जेआर मिले हैं। इससे उपचार की व्यवस्थाएं और भी बेहतर हुईं हैं। मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ रहा। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1000-1200 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन कक्ष में होती है।

कक्ष में 250-300 तक मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पुराने व अन्य दिखाने वाले मरीजों की भीड़ रहती है। इससे डॉक्टर व मरीज दोनों ही परेशान हो रहे थे। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए हाल फिलहाल में ज्वाइन करने वाले नौ जेआर से लगभग दो से तीन जेआर को यहां पर बैठाया जा रहा है। इससे मरीजों को राहत मिली है। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य संजीव सक्सेना ने बताया कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही व्यवस्थाएं और दुरुस्त हो जाएंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button