पीलीभीत

Pilibhit News: भारत-आस्ट्रेलिया के महामुकाबले का लोगों ने जमकर उठाया लुप्त

Connect News 24

People cheered the great match between India and Australia

शहर के गांधी प्रेक्षाग्रह में मैच के दौरान उत्साहित युवा । संवाद

पीलीभीत। वर्ल्डकप में भारत-आस्ट्रेलिया के महामुकाबले का लोगों ने जमकर लुप्त उठाया। टॉस होते लोग टीवी स्क्रीन से चिपक गए, जो अंत तक जमे रहे। गांधी स्टेडियम के अलावा बाजार में दुकानों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन के अलावा घरों में टीवी स्क्रीन पर लोगों रोमांचक मैच देखा।

मैच के महामुकाबलें के लिए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गांधी प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था कराई थी। मैच शुरू होने से पहले ही पूरा हाल खचाखच भर गया। भीड़ इस कदर आई कि लोगों को खड़े होकर या फिर जमीन पर बैठकर मैच देखना पड़ा। मैच के दौरान जैसे ही चौके और छक्के लगते वैसे ही पूरा हाल शोर से गूंज उठता। दोपहर दो बजे से मैच के अंतिम समय तक लोगों ने जमकर मस्ती की।

उधर, वर्ल्डकप में भारत की जीत हो, इसके लिए मंदिर, मस्जिदों, गुरुद्वारा व चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। वहीं सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल होता नजर आया, जिसमें हिमालय के कैलाशपति से जीत के लिए प्रार्थना की गई।

बरखेड़ा, न्यूरिया और अमरिया से मैच देखने पहुंचे लोग

बड़ी स्क्रीन पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ बैठकर मैच देखने का आनंद ही कुछ अलग है। इसका लुप्त उठाने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि न्यूरिया, अमरिया, बरखेड़ा सहित जनपद के कई क्षेत्रों से काफी लोग गांधी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे। यही वजह रही कि पूरा हाल लोगों से भरा था।

भीड़ के साथ राज्यमंत्री ने भी देखा मैच

गांधी प्रेक्षागृह में राज्यमंत्री भी अपने काफिले के साथ मैच देखने पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही युवाओं का जोश और बढ़ गया। काफी उत्साह के साथ मंत्री ने मैच का पूरा आनंद उठाया।

सॉलीटियर होटल में भी दिखाया गया मैच

शहर के सॉलीटियर होटल में भी मैच का प्रसारण किया गया। होटल स्टाॅफ के साथ ही नए मेहमानों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुप्त उठाया। मैच के दौरान पूरे समय होटल में लोगों ने खूब मस्ती की।

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत को लेकर वह सुबह ही मंदिर जाकर ईश्वर से प्रार्थना की थी। मैच को लेकर काफी उत्साह रहा। गांधी स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए एक घंटा पहले पहुंच गया, ताकि सीट मिल जाए।

-सोनपाल, शहर निवासी

भारत- आस्ट्रेलिया के मैच के दौरान काफी लुप्त उठाया। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों मैदान में बैठकर मैच देख रहा हूं रहा है। भारत के खिलाड़ी जैसे ही चौके-छक्के लगाते वैसे ही पूरा हाल शोर से गूंज उठता। – विशाल, शहर निवासी

भारत-आस्ट्रेलियां का यह महामुकाबला देखने के दौरान काफी आनंद आया। इस तरह का मैच देखने का यह पहला अनुभव रहा। इतनी बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने का मजा ही कुछ अलग है। जमकर मस्ती की। -अभिषेक

गांधी स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण किया जाएगा। यह खबर सुनते ही वह न्यूरिया से यहां मैच देखने चला आया। हाल में बैठकर मैच देखने से और भी आनंद आया। बड़ी स्क्रीन की यह व्यवस्था काफी अच्छी और मजेदार रही। – -रजनीश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button