पीलीभीत

Pilibhit News: लकड़ी भरे ट्रक में लगी आग, लोगों ने बुझाई

Connect News 24

Fire broke out in a truck loaded with wood, people extinguished it

बीसलपुर में जला खड़ा ट्रक । संवाद

बीसलपुर। चीनी मिल रोड पर धर्मकांटे के पास बुधवार को सुबह लकड़ी भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे काफी नुकसान हो गया।

हरदोई के थाना पिहानी के गांव जाजूपारा निवासी यासीन अहमद ने बताया कि वह ट्रक में लकड़ी भरकर सितारगंज (उत्तराखंड) ले जा रहे थे। यासीन ने बताया कि उन्होंने अपना ट्रक चीनी मिल रोड पर धर्मकांटे के सामने खड़ा कर दिया और कुछ दूरी पर स्थित होटल पर चाय पीने चले गए। इसी दौरान ट्रक के केबिन में उधड़े पड़े तारों में किसी तरह आग लग गई। केबिन भी पूरी तरह जल गया। लकड़ी भी आग की चपेट में आ गई। राहगीरों की सूचना पर चालक मौके पर पहुंचा। उसने राहगीरों की मदद से पानी और मिट्टी फेंककर बमुश्किल आग पर काबू पाया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button