पीलीभीत

Pilibhit News: अवैध निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने

Connect News 24

People of two communities face to face regarding illegal construction

गांव चदोई में अवैंध निर्माण रूकवाने पंहुची पुलिस । संवाद

पीलीभीत। शहर से सटे गांव चंदोई में एक समुदाय के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराना शुरू किया तो दूसरे समुदाय के लोग विरोध में सामने आ गए। इससे दोनों में टकराव की स्थिति के साथ ही तनाव पैदा हो गया। सूचना पर पहुुंची कोतवाली पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई में एक समुदाय के द्वारा ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर दीवार बनाने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी लगते ही दूसरे समुदाय के तमाम लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और विरोध कराना शुरू कर दिया। मौके पर टकराव की स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

मामला ग्राम समाज की जमीन से जुड़ा होने के कारण नायब तहसीलदार दुष्यंत कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की मदद से निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया है कि राजस्व प्रशासन के आदेश पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

समुदाय विशेष कराता है धार्मिक आयोजन

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर निर्माण कराया जा रहा है, वहां दूसरे समुदाय के लोगों का धार्मिक कार्यक्रम होता है। इससे दूसरे समुदाय के लोग निर्माण का विरोध कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button