पीलीभीत

Pilibhit News: सदस्यता अभियान में पीलीभीत ने बनाया रिकॉर्ड, 13 दिन में ही लक्ष्य पूरा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST

पीलीभीत। प्रदेश सरकार के सहकार से समृद्धि अभियान में पीलीभीत ने रिकॉर्ड बना दिया है। एक महीने में 21280 सदस्य बनाने के लक्ष्य को 13 दिन ही पूरा कर लिया है। इसे लेकर सहकारिता विभाग के अधिकारियों में खुशी है। हालांकि अभियान अभी जारी रखा जाएगा।

सहकार से समृद्धि अभियान के तहत एक सितंबर से सदस्य बनाने शुरू किए गए थे। अभियान का समापन 30 सितंबर को होना है। शासन की ओर से जिले में सहकारी समितियों की संख्या के आधार पर 21280 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने सभी कर्मियों को लगा दिया था।

अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत के चलते जिले में इस लक्ष्य को महज 13 दिन में ही पूरा कर लिया गया। 23 सौ सदस्य बनाकर पीलीभीत प्रदेश की रैंकिंग में पहले पायदान पर आ गया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी अभियान चलता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाकर उनको सहकारी क्षेत्र से मिलने वाले उर्वरक, ऋण वितरण आदि का लाभ दिया जा सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button