Pilibhit News: घास नष्ट करने के लिए छिड़की दवा से झुलस गए पौधे

पूरनपुर के विघुत केंद्र में पौधारोपण को मंगवा कर रखे गए पौंधे । संवाद
पूरनपुर। विद्युत उपकेंद्र में पौधरोपण के बाद घास नष्ट करने के लिए दवाई का छिड़काव करने कई पौधे झुलस कर सूख गए। इधर, पौधरोपण के लिए मंगवाए गए कुछ पौधे रोपे ही नहीं गए। ये परिसर में रखे सूख रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने जानकारी पर मामले को गंभीरता से लेकर सूखे पौधों की जगह दूसरे पौधे मंगवाकर लगवाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
जुलाई में सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य देकर पौधे उपलब्ध कराए गए थे। पौधों की देखरेख का भी कई स्थानों पर पौधरोपण करने वालों ने संकल्प लिया था। पावर कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण कराया गया। कुछ पौधे तो अभी हरे-भरे हैं, लेकिन कई पौधे घास के बीच रोपे गए। बाद में घास को नष्ट करने के लिए दवाई का छिड़काव करा दिया गया। घास तो नष्ट नहीं हो पाई, लेकिन अधिकांश पौधे सूख गए।
इसके अलावा पौधरोपण को मंगवाए गए कई पौधों को कर्मचारी लगाना ही भूल गए। जो उपकेंद्र परिसर में एक पानी की टोटी के पास कई दिनों से रखे है। अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सब स्टेशन परिसर में घास, झाड़ी को नष्ट करने को दवाई का छिडक़ाव कराना पड़ता है। इमसें कुछ पौधे जले हैं। इसकी जानकारी पर अधीनस्थों को अपने पास से पौधे मंगवाकर लगाने के निर्देश दिए गए है।

पूरनपुर के विघुत केंद्र में पौधारोपण को मंगवा कर रखे गए पौंधे । संवाद



