पीलीभीत

Pilibhit News: हादसों का सबब बने बिना सुरक्षा कवच के खंभे

Connect News 24

Poles without safety cover became the cause of accidents

शहर की चौंक बाजार रोड पर लगा विघुत पोल । संवाद

पीलीभीत। शहर में कहीं भी बिजली के खंभों पर पन्नी नहीं लगाई गई है। ऐसे में बारिश के मौसम में खंभों से करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। बिजली विभाग के अधिकारी इसको लेकर अनजान बने हुए हैं। सावन के महीने में कांवड़ियों के मार्ग पर लगे खंभों पर ही प्लास्टिक लपेटी गई है।

कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर खंभों पर पन्नी चढ़वा दी है, लेकिन अन्य मार्गों पर लगे खंभे अभी तक ऐसे ही हैं। बारिश के मौसम में आए दिन घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसके बाद विभाग अंजान बना हुआ है। शहर के अधिकतर मोहल्लों में लगे पोल पर नीचे भी किसी तरह का कोई सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया।

फोटो 16

चौक बाजारा रोड स्थित खंभे की हालत बेहद खराब बनी हुई है। इस खंभे पर ना तो नीचे से किसी तरह की रोकथाम को किया गया और न ही इस पर पन्नी को चढ़ाया गया है। खंभे में कब करंट उतर आया कुछ नहीं कहा जा सकता।

फोटो: 17

लाल रोड स्थित एक दुकान के बाहर लगे खंभे के नीचे से कोई सीमेंट का बेस नहीं था। वहां के लोगों ने स्वयं ही बरसाती मौसम को देखते हुए सुरक्षा के लिए खंभे के नीचे रेत से भरे कट्टों को लगा दिया।

कांवड़ यात्रा मार्ग के खंभों पर पन्नी चढ़वाने के निर्देश मिले थे। कांवड़ मार्ग पर इस कार्य को पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य विद्युत पोलों पर पन्नी चढ़ाने को कोई शासनादेश नहीं आया। – ज्ञानेंद्र सिंह, एक्सईएन पीलीभीत

शहर की चौंक बाजार रोड पर लगा विघुत पोल । संवाद

शहर की चौंक बाजार रोड पर लगा विघुत पोल । संवाद

शहर की चौंक बाजार रोड पर लगा विघुत पोल । संवाद

शहर की चौंक बाजार रोड पर लगा विघुत पोल । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button