पीलीभीत

Pilibhit News: खांडसारी इकाई के लिए एनओसी नहीं दे रहा प्रदूषण विभाग

Connect News 24

पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय उद्योग एवं वाणिज्य बंधु की बैठक हुई। इसमें प्रदूषण विभाग की ओर से छह माह बाद भी खांडसारी इकाई के लिए एनओसी न देने का मुद्दा उठाया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि अगली बैठक होने से पहले ही एनओसी जारी कर दी जाए। इसके अलावा लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने को कहा।

गांधी सभागार में आयोजित बैठक में मोदी नेचुरल की जल निकासी की समस्या फिर से सामने आई। इस पर डीएम ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि दिसंबर तक कार्य पूर्ण कराया जाए। प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया अप्रेंटिस कर चुके 225 प्रशिक्षितों को औद्योगिक इकाइयों में नियुक्ति मिल चुकी है। शेष लक्ष्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के तीन व राजस्व विभाग के दो आवेदन लंबित पाए गए। इन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। डीएम से व्यापारियों ने शहर में बड़े डस्टबिन न होने की शिकायत की। इस पर बताया गया कि बड़े डस्टबिन रखने के लिए कार्ययोजना में सम्मिलित कर लिया गया है। शीघ्र ही बड़े डस्टबिन लगवा दिए जाएंगे। बैठक में सीडीओ, एडीएम (वि./रा.), सीएमओ, अग्रणी बैंक प्रबंधक, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, उपायुक्त उद्योग, पीओ डूडा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button