पीलीभीत

Pilibhit News: पैंटून पुल हटा, अब 30 की जगह 130 किलोमीटर की तय करनी होगी दूरी

Connect News 24

Pantoon bridge removed, now instead of 30 distance will have to cover 130 kilometers

शारदा नदी पर बना पैंटून पुल। संवाद

बारिश हुई नहीं, नदी का जलस्तर भी कम, अभी जारी रखा जा सकता था पुल से आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांवों में आवागमन को अब 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। वजह, शारदा नदी पर बनाया गया पैंटून पुल बृहस्पतिवार शाम को हटाना शुरू कर दिया गया। लोगों का कहना है कि बारिश न होने के कारण जलस्तर कम होने के कारण अभी पुल पर आवागमन जारी रखा जा सकता था।

तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन को शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करना निर्धारित है। पिछले कई सालों से निर्धारित समय से पहले ही पुल हटा लिया जाता था और निर्धारित तिथि के बाद पुल से आवागमन शुरू हो पा रहा था।

पिछले साल निर्धारित समय तक पुल से आवागमन हुआ था, लेकिन पुल बंद होने की निर्धारित तारीख 15 अक्तूबर के करीब डेढ़ महीने बाद पुल से आवागमन शुरू हो पाया था। इस बार पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल पर आवागमन बंद करने का बोर्ड सप्ताह भर पहले लगा दिया गया था। बृहस्पतिवार शाम को सूर्य अस्त होने के बाद पुल से आवागमन बंद कर पुल को हटाना शुरू कर दिया गया।

शाहजहांपुर और लखीमपुर की सीमा से गुजरकर पहुंचेंगे गांवों में

शारदा नदी के पार की 16 ग्राम पंचायतें पूरनपुर तहसील में है। नदी से पैंटून पुल हटने पर इन गांवों में तहसील मुख्यालय से आवागमन को पहले शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर जिले के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर जाना पड़ेगा।

00

16 ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी को होगी असुविधा

शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांनिनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित 16 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में असुविधा होगी।

00000

नावों का नहीं होता संचालन

शारदा नदी पर से पैंटून पुल हटने पर पहले नदी में पानी कम होने पर नावों का संचालन कराया जाता था, लेकिन पिछले कई सालों से पैंटून पुल हटने के बाद नावों का संचालन भी नहीं कराया जा रहा।

000000

पैंटून पुल से आवागमन 15 जून को बंद करने और 15 अक्तूबर से आवागमन शुरू करने की तिथियां निर्धारित है। पुल हटाने को लेकर सप्ताह भर पहले ही सूचना को पुल के बैरियर पर चस्पा करा दिया गया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने पर पैंटून पुल से बृहस्पतिवार शाम सात बजे आवागमन बंद कर पुल हटवाना शुरू कर दिया गया है।

– उदित नरायन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button