पीलीभीत

Pilibhit News: पोर्टल दे गया दगा, नहीं बन सके आयुष्मान कार्ड

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:28 AM IST

Portal betrayed, Ayushman card could not be made

नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित ​शिविर में लगी भीड़ । संवाद

पीलीभीत। नगर पालिका परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने किया। यहां कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे, लेकिन पोर्टल दगा दे गया। महज 10-12 लोगों के ही कार्ड बन सके।

स्वास्थ्य शिविर में आए 57 मरीजों का चिकित्सकों की टीम ने जांच कर दवाएं दीं। इसी के साथ आयुष्मान कार्ड के कैंप का आयोजन भी किया गया। कार्ड बनवाने के लिए काफी संख्या में लोग आए। शुरुआत में करीब 12 लोगों के ही कार्ड जारी हो सके। इसके बाद पोर्टल बंद हो गया, जो शाम तक नहीं चल सका। लिहाजा लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान संजीव मोहन अग्रवाल, मंगली प्रसाद वर्मा, दिनेश पटेल, शिवनारायण शर्मा, विपिन मिश्रा, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button