पीलीभीत

Pilibhit News: मिट्टी और मकानों के मलबे से पाट दिए रामलीला रोड के गड्ढे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 19 Sep 2023 12:54 AM IST

पीलीभीत। रामलीला रोड पर एक बार फिर जिम्मेदारों ने गड्ढे पाटने में रस्मअदायगी कर दी है। हद तो यह है कि गड्ढों में भरे पानी में ही मिट्टी और मकानोंं का मलबा डाल दिया गया है। इससे दलदल बन गया है। ईंट के रोड़े और पत्थरों से वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं।

उपाधि कॉलेज चौराहे से रेलवे फाटक होते हुए रामलीला जाने वाली रोड असम हाईवे को जोड़ती है। यह सड़क इतनी बदहाल है कि यहां से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है। सड़क के गहरे गड्ढे बारिश का पानी भर जाने के कारण तालाब का रूप ले चुके हैं। सड़क बनवाने पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

गड्ढों में भरे पानी से हादसे की आशंका को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो जिम्मेदारों ने मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी। गड्ढा भरने के नाम पर उनमें मिट्टी और मलबा डाल दिया गया है। बारिश के चलते मिट्टी दलदल बन गई तो मलबे के रोड़े और पत्थरों से लोगों को ठोकरें लग रही हैं। छोटे वाहनों के पलटने का खतरा और बढ़ गया है। यही नहीं दलदल से बचने के लिए लोग वाहनों को वहां बने घरों से सटाकर निकाल रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button