पीलीभीत

Pilibhit News: पुलिस लाइन समेत कई मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली

Connect News 24

Power cut for hours in many localities including police line

मोहल्ला देश नगर में मठिया के पास बिजली सही करता कर्मचारी । संवाद

पीलीभीत। शहर में बुधवार शाम हुई जोरदार बारिश के बाद पुलिस लाइन समेत कई इलाकों की बिजली एक घंटे तक प्रभावित रही। फॉल्ट देर रात तक सही किए जाते रहे। बृहस्पतिवार को भी दिन भर बिजली आती-जाती रही।

शहर के पॉश इलाकों में भी बिजली विभाग इस समय आपूर्ति सही तरीके से नहीं दे पा रहा है। घंटों हो रही कटौती से लोग परेशान हो रहे है। इसकेे बाद भी इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को रोजाना परेशानी होती है। बुधवार की रात 11 बजे पुलिस लाइन फीडर खराब हो गया था। इससे सरकारी कॉलाेनी में बिजली की खासी परेशानी रही। लगभग दो घंटे के बाद सुधार किया जा सका।

आवास विकास कॉलोनी और केजीएन टू में लाइन की खराबी से वहां लगभग दो घंटा तक लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज, संजय रॉयल पार्क, बेनी चौधरी, चौक बाजार, एकता नगर कॉलोनी, कोतवाली रोड, सराफा गली, बेनहर कॉलेज के पास स्थित कई कॉलोनियां इससे प्रभावित रही। इसके अलावा मोहल्ला छोटा खुदागंज, खकरा फीडर, सुनगढ़ी, पिंक कॉलोनी आदि मोहल्लों में फाल्ट की समस्या बनी रही। छोटी मार्केट में लीड जल जाने से वहां सप्लाई बाधित रही। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली व्यवस्था को दुरूस्त किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button