पीलीभीत

Pilibhit News: डीपीआरओ वाचस्पति झा हटे, सतीश को मिली जिम्मेदारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 13 Jul 2023 11:52 PM IST

पीलीभीत। शासन ने जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से ही सतीश कुमार को यहां भेजा गया है।

जिले में तैनाती के दौरान डीपीआरओ खासे चर्चा में रहे। कई मामलों में शिकायतें और जांच को लेकर अंदर ही अंदर सीडीओ और डीपीआरओ में रार चलती रही। शासन के तीन साल के तबादले की प्रक्रिया के दौरान एकाएक सीडीओ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया। बाद में उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इससे मामला और सुर्खियोें में आ गया था। बाद में सीडीओ अपना तबादला रुकवाने में कामयाब हो गए।

सीडीओ के लौटने के कुछ दिन ही हुए कि अब डीपीआरओ वाचस्पति झा के तबादले का शासन से फरमान आ गया। उनको तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर पंचायतीराज निदेशालय में तैनात सतीश कुमार को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि वाचस्पति झा को हटाने के कारणों का किसी को पता नहीं है। तबादले को दोनों अधिकारियों के बीच अंदरखाने चल रहे मनमुटाव से जोड़कर देखा जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button