पीलीभीत

Pilibhit News: प्रधानों ने लगाए आरोप तो सचिव ने लिया अवकाश

Connect News 24

– बिलसंडा ब्लॉक के गांव कल्याणपुर ताल्लुके करेली और सिंधौरा के सचिव का मामला

– प्रधानों ने लगाया मनमर्जी से काम कराने का आरोप तो लिया चिकित्सा अवकाश

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्याणपुर ताल्लुके करेली और सिधौरा खरगपुर के सचिव पर दो प्रधानों ने मनमर्जी से काम करने का आरोप लगाया था। पंचायतों में न आने से काम भी प्रभावित हो रहा था। शिकायत पर जब सचिव से आवास पूर्ण कराने को कहा गया तो वे पहले आकस्मिक अवकाश पर चले गए। इसके बाद चिकित्सा अवकाश ले लिया। इसपर बीडीओ ने सचिव का जिला अस्पताल की टीम से चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग करते हुए डीपीआरओ को पत्र लिखा है।

ग्राम पंचायत कल्याणपुर ताल्लुका करेली की प्रधान निशा यादव और ग्राम पंचायत सिंधोरा खरगपुर की प्रधान संतोषी देवी ने ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश राम आर्य की शिकायत बीडीओ से करते हुए कहा था वह मनमर्जी से काम करते हैं।

ग्रामीणों को ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते है। जांच के बाद खंड विकास अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दी। इसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के समय से पंचायत में न आने के कारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल योजनाओं पर काम नहीं हो पा रहा है।

निर्माण कार्यों की पत्रावलियों के मस्टर रोल पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं। आवंटित ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के 512 के लक्ष्य के सापेक्ष 12 आवास अब भी पूर्ण नहीं हो सके हैं। जब आवासों को पूर्ण करने के लिए कहा गया तो सचिव 20-21 नवंबर के दो दिन के अवकाश पर चले गए।

इसके बाद 20 नवंबर से चिकित्सा अवकाश पर चले गए। इस पहले भी वह 6 सितंबर से 25 सितंबर तक चिकित्सा अवकाश पर रहे थे। खंड विकास अधिकारी ने उनके लगातार ले रहे चिकित्सा अवकाश को देखते हुए पंचायत अधिकारी का उनका स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सा समिति से करने की संस्तुति की है।

00

उत्तराखंड में बैठकर किया आवास का जियो टैग

वर्ष 2023-24 में एक आवास का निर्माण बिलसंडा में किया गया। जिसका जिओटेग ग्राम पंचायत अधिकारी ने 86 किलोमीटर दूर खटीमा में अपने घर से ही कर दिया। जबकि ऐसा मौके पर जाकर करने का आदेश है।

00

खड विकास अधिकारी का पत्र मिला है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सचिव अभी चिकित्सा अवकाश पर हैं।

– सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button