पीलीभीत

Pilibhit News: स्कूल शिफ्ट होने से विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ीं, कई ने स्कूल छोड़ा

Connect News 24

Problems of students increased due to school shift, many left school

कपोजिट स्कूल सुनगढ़ी में पढ़ते बच्चे । संवाद

पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय अवधनगर का भवन जर्जर होने की वजह से स्कूल को सुनगढ़ी के कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। नया स्कूल छात्र-छात्राओं की पहुंच से दूर होने की वजह से यहां विद्यार्थियों की संख्या घट गई है।

टनकपुर हाईवे पर स्थित कांशीराम बरातघर के पीछे कंपोजिट विद्यालय अवधनगर का भवन जर्जर हो गया था। जर्जर भवन से कभी भी हादसा हो सकता था। इसको ध्यान में रखते हुए स्कूल को सुनगढ़ी के कंपोजिट विद्यालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था। कंपोजिट विद्यालय अवधनगर में पहले से ही छात्रों की संख्या कम थी। मात्र 80 बच्चों का ही पंजीकरण था। इसमें भी 60 से 70 फीसदी बच्चे ही स्कूल जाते थे। यह स्कूल जब से सुनगढ़ी के कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट हुआ है तब से छात्र-छात्राओं की संख्या पर काफी फर्क पड़ा। मौजूदा समय में यहां के महज 30 से 40 छात्र-छात्राएं ही पहुंच रहे हैं। संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधन लगातार अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहा है, बावजूद इसके संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा है। स्कूल के शिक्षक हबीबुल हसन ने बताया कि छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

टनकपुर हाईवे पार करना चुनौती

कंपोजिट विद्यालय अवधनगर कांशीराम बरातघर के ठीक पीछे है। सुनगढ़ी का कंपोजिट विद्यालय गांधी स्टेडियम रोड पर बीज गोदाम के सामने है। बीच में टनकपुर हाईवे पड़ता है। इसके अलावा दूरी भी करीब एक किलोमीटर अधिक है। दूरी से ज्यादा बड़ी परेशानी हाईवे पार करने की है। यहां दिन-रात गन्ने भरे वाहन दौड़ते रहते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों का अकेले स्कूल जाना किसी खतरे से कम नहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button