पीलीभीत

Pilibhit News: आपत्तिजनक मजहबी टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

Connect News 24

Demonstration against objectionable religious remarks

पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन करते युवक । संवाद

पूरनपुर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मजहबी टिप्पणी करने के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर मुस्लिम युवकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि एक युवक मजहब को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। इससे समाज के लोगों में रोष है। कानून व्यवस्था को भी खतरा बना हुआ है। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 15 मई को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आरोपी के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

एक अन्य ज्ञापन में गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर में दो युवकों पर दो अगस्त की रात मुस्लिम मोहल्ले में तलवारें लहरातेे हुए सांप्रदायिक नारे लगाने, गालियां देने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि घटना से गांव में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग दहशत में है। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांंग की गई है। ज्ञापन पर परवेज खान, इश्त्यिाक, राजा खान, जीशान, फरदीन, परवेज, अमन रजा, आमिर रजा, अकरम आदि के हस्ताक्षर हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button