Pilibhit News: खराबी के कारण रुक-रुककर चल रही है पूरनपुर चीनी मिल
पूरनपुर। रुक-रुककर चलने से गन्ना भरे वाहनों की लंबी लाइन चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर दोनों ओर लग गई है।
सत्र के शुरू होने से ही चीनी मिल पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही है। अक्सर चीनी मिल के खराबी पर बंद होने और खराबी दूर होने पर चलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल बंद होने से चीनी मिल यार्ड में गन्ना भरे वाहनों की लाइनें लगी हुईं हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
सोमवार रात को मिल के बाहर गन्ना भरे वाहनों की लाइन में एक ट्राॅली से टककराकर बाइक सवार गांव चतीपुर निवासी पवन कुमार गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।