Shahjahanpur News: लोड फैक्टर कम आने पर दो दर्जन चालकों-परिचालकों के किए तबादले
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने लोड फैक्टर कम आने के बाद दो दर्जन चालकों-परिचालकों के तबादले कर दिए। उन्हें रिलीव भी कर दिया गया। कर्मियों के गुजारिश करने के बाद चेतावनी देकर वापस कर दोबारा से तैनाती कर दी गई है।
दिवाली के बाद दिल्ली से आने वाली रोडवेज की बसों में लोड फैक्टर कम हो गया था। डीजल तक का रुपया नहीं निकलने पर प्रबंध निदेशक ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर शाहजहांपुर डिपो से दो दर्जन चालकाें-परिचालकों के तबादले कर दिए गए थे। उन्हें रिलीव भी कर दिया गया था। कर्मचारी यूनियनों के विरोध और कर्मियों के गुजारिश करने के बाद चालकों-परिचालकों को वापस कर चेतावनी देकर दोबारा से डिपो में भेज दिया गया है।
एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि कम राजस्व के चलते रिलीव किया गया था। चेतावनी जारी हाेने के बाद फिर से ज्वाइन करा लिया गया है।