पीलीभीत

Pilibhit News: अजगर ने खेत में सियार को बनाया निवाला

Connect News 24

The python made a bite of the jackal in the field

खेत में सियार को लपेटे अजगर । स्रोत — ग्रामीण

पूरनपुर। खेत में अजगर ने सियार को निवाला बना लिया। सूचना देने के बाद भी वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

गांव तकिया दीनारपुर में खमरिया माइनर नहर के समीप गौंटिया निवासी दिनेश और रामनिवास अपने खेत पर जा रहे थे तभी उन्होंने ओमकार सिंह के खेत में सियार को अजगर के चंगुल में फंसा देखा। सियार मर चुका था। खेतों में अक्सर अजगर देखे जाने से किसान दहशत में हैं। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि खेतों में अजगर होने की सूचना नहीं मिली है। स्टाफ माधोटांडा क्षेत्र में बाघ की निगरानी में लगा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button